भारत और पाकिस्तान बने एस.सी.ओ के सदस्य
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतीन ने जुमे को भारत और पाकिस्तान के शंघाई सहयोग संगठन में शामिल करने का एलान कर दिया है।

विलायत पोर्टलः रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतीन ने जुमे को भारत और पाकिस्तान के शंघाई सहयोग संगठन में शामिल करने का एलान कर दिया है।
चीन, रूस और मध्य एशियाई देशों के इस संगठन की नींव 2001 में रखी गई थी और अब पहली बार इस संगठन के सदस्य देशों की संख्या को बढ़ाया जा रहा है।
इस संगठन में सदस्यता के नतीजे मे भारत और पाकिस्तान को बीच एशिया के प्राकृतिक भंडार का मौक़ा मिलेंगा।
रूसी राष्ट्रपति ने शंघाई सहयोग संगठन की वार्षिक बैठक के शुरू में भारत और पाकिस्तान को सदस्य क़बूल करने का ऐलान किया, जबकि बेलारूस के साथ अफ़ग़ानिस्तान, ईरान और मंगोलिया को बतौर पर्यवेक्षक देशों शामिल किया गया है।
एस.सी.ओ के नेताओं ने यह उम्मीद की है कि ईरान भी जल्द ही इस संगठन का सदस्य बन जाएगा, लेकिन उनका कहना था कि इससे पहले तेहरान को परमाणु कार्यक्रम पर अंतरराष्ट्रीय समझौते तक पहुंचना होगा।
रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि संगठन के सदस्यों ने आतंकवाद से मुक़ाबले के लिए सहयोग बढ़ाने और अफ़ग़ानिस्तान में नशीले पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए मिलकर काम करने पर सहमति हुई है।
................
तेहरान रेडियो