थाईलैंड: आठ बम धमाकों में कई लोगों की मौत।
थाईलैंड के समाचार सूत्रों के अनुसार पिछले चौबीस घंटों के दौरान थाईलैंड में हुए आठ बम धमाकों में कम से कम चार लोग मारे गए और दसियों घायल हो गए हैं

विलायत पोर्टलः थाईलैंड के समाचार सूत्रों के अनुसार पिछले चौबीस घंटों के दौरान थाईलैंड में हुए आठ बम धमाकों में कम से कम चार लोग मारे गए और दसियों घायल हो गए हैं। घायलों में नौ विदेशी भी शामिल हैं। पहले दो बम विस्फोट गुरुवार और शुक्रवार की रात थाईलैंड के हवाहन शहर में हुए। जिनमें एक महिला की मौत और बीस से अधिक लोग घायल हो गए। उसके बाद शुक्रवार की सुबह फिर दो बम विस्फोट हुए जिनके परिणाम स्वरूप एक व्यक्ति मारा गया। फिर फोखट सहित अन्य पर्यटन स्थलों पर चार बम विस्फोट हुए। इन धमाकों में दो लोग मारे गए हैं। अब तक किसी व्यक्ति या समूह ने इन धमाकों की जिम्मेदारी स्वीकार नहीं की है।
अबना