मशहदः इमाम रेज़ा अ. के ज़ाएरीन के लिए ख़ुशख़बरी।
मशहद में ज़ाएरीन के लिए बड़े आवासीय काम्पलेक्स का निर्माण शुरू हो गया है। ज़ाएर सराय रिजवी के नाम से बनाए जाने वाले इस आवासीय काम्पलेक्स में इमाम रेज़ा अलैहिस्सलाम के ज़ाएरीन को बुनियादी सुविधाएं मुफ्त प्रदान की जाएंगी

विलायत पोर्टलः मशहद में ज़ाएरीन के लिए बड़े आवासीय काम्पलेक्स का निर्माण शुरू हो गया है। ज़ाएर सराय रिजवी के नाम से बनाए जाने वाले इस आवासीय काम्पलेक्स में इमाम रेज़ा अलैहिस्सलाम के ज़ाएरीन को बुनियादी सुविधाएं मुफ्त प्रदान की जाएंगी। ज़ाएर सराय रिजवी के निर्माण के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए इमाम रेज़ा अलैहिस्सलाम के रौज़े के मुतवल्ली हुज्जतुल इस्लाम रईसी ने कहा कि हर साल दो करोड़ सत्तर लाख से अधिक ज़ाएर मशहद की यात्रा करते हैं लेकिन शहर में मौजूद सुविधाएं इतनी बड़ी संख्या के लिए पर्याप्त नहीं हैं।
उन्होंने कहा कि यह काम्पलेक्स ज़रूरतमंद ज़ाएरीन को अच्छी कल्याणकारी सेवाएं प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि यह केवल एक गेस्ट हाउस नहीं होगा बल्कि यहां सांस्कृतिक काम भी अंजाम दिए जाएंगे और ज़ाएरीन की मालूमात बढ़ाने के लिए विशेष कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि मशहद में निर्माण होने वाले ज़ाएर काम्पलेक्स का ख़र्चा पचास अरब है, अस्सी हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में फैले इस काम्पलेक्स या ज़ाएर सरा में दो ब्लॉक बनाए जाएं, जिनमें आठ बड़े हॉल के अलावा, चार हज़ार कमरों के पांच सौ अट्ठानवे सुइट या अपार्टमेंट बनेंगे।